कितनी बार अपना नाम, मोबाइल नंबर और पता को चेंज कर सकते है Aadhaar Card के ऊपर?

Aadhaar Update: भारत के अंदर आधार कार्ड एक व्यक्ति जरूरी दस्तावेज हो गया है हर एक नागरिक के लिए। स्कूल में एडमिशन लेना हो, बैंक अकाउंट खोलना हो या फिर सरकारी योजना का लाभ उठाना हो हर किसी में आधार कार्ड जरूरी है। इन सारे बावजूद आपका आधार कार्ड पर सभी इनफॉरमेशन सही होना और आपका आधार कार्ड सही तरीके से अपडेट होना बहुत जरूरी है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पहले वह जमाना था जब आधार कार्ड के ऊपर व्यक्ति का नाम पता और जन्मतिथि साथ में मोबाइल नंबर गलत होने पर भी को सोचता था कि बाद में उसे सही कर देगा। लेकिन अब ऐसा मुमकिन नहीं है। UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने आधार इनफॉरमेशन अपडेट के लिए बहुत सारे रूल्स वगैरा और लिमिट वगैरा निकाले है। 

कितनी बार जानकारी अपडेट किया जा सकता है? 

UIDAI ने आधार अपडेट प्रक्रिया को काफी ज्यादा सुविधाजनक कर दिया है हर एक नागरिक के लिए, लेकिन कुछ जानकारी ऐसे है जो अपडेट करने की एक लिमिट है। 

इसे भी पढे अब तुरंत Waiting Tickets कंफर्म होगा! रेलवे के तरफ से उठाया गया है बडा कदम

कितनी बार आप नाम को चेंज कर सकते हैं 

आप अपने नाम को आधार कार्ड के ऊपर अधिकतम दो बार ही बदल सकते हैं। अगर आपके आधार कार्ड पर आपका नाम गलत तरीके से प्रिंटेड हो गया है या फिर आप शादी के बाद आपका सरनेम को चेंज करना चाहते हैं फिर आप दो बार ही इसे बदल सकते हैं लेकिन इसके लिए आपके डॉक्यूमेंट देना पड़ेगा। डॉक्यूमेंट के तौर पर पैन कार्ड, पासबुक, मैरिज सर्टिफिकेट, अन्य सर्टिफिकेट जो गवर्नमेंट के द्वारा दी गई हो। सुझाव है कि आप आपका नाम को अपडेट करने से पहले आपके डॉक्यूमेंट को अच्छे से चेक कर लीजिए। 

कितनी बार चेंज कर सकते हैं डेट ऑफ बर्थ 

UIDAI आपको अपनी जन्मतिथि बदलने के लिए सिर्फ एक ही बार मौका देता है। अगर आपके जन्म तिथि आधार कार्ड पर गलत है तो फिर आप इसे सही कर सकते हैं। पर इसके लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट देना पड़ेगा। जैसे की बर्थ सर्टिफिकेट स्कूल मार्कशीट या फिर प्रमाण पत्र और सरकारी दस्तावेज जिसमें आपके जन्म तिथि दर्ज हो। एक बार आप जन्मतिथि बदलने के बाद आपको दूसरा मौका नहीं मिलेगा। 

कितनी बार चेंज कर सकते हैं घर का पता 

घर का पता को बदलने के लिए ऐसी कोई भी सीमा लगाया नहीं गया है। इसे आप असीमित तक बदल सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि आप किसी नए शहरों में शिफ्ट हो गए है या फिर भाड़े की घर में रह रहे हैं, तो फिर आपको आपकी पता को अपडेट कर लेनी चाहिए। इसमें अच्छी बात यह है कि आप आपके घर के पता को बहुत बार चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक ही डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी। इसे आप ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं या फिर आधार सेंटर जाकर अपडेट कर सकते हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसे भी पढे LPG कनेक्शन के साथ Aadhaar केसे लिंक करे, ये रही पूरी स्टेप बाय स्टेप पक्रिया

कितनी बार जेंडर अपडेट कर सकते हैं 

आप इसे सिर्फ एक ही बार अपडेट कर सकते हैं। अगर आपका जेंडर गलत आधार कार्ड पर दर्ज हुआ है तो फिर आप इसे एक ही बार बदल सकते हैं। इसके लिए आपको वेध पहचान दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। एक बार अपडेट करने पर आपको दूसरा चांस नहीं मिलेगा। 

कितनी बार मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं 

आधार नंबर के साथ मोबाइल नंबर लिंक करना बहुत ही जरूरी है। आज के समय में बहुत सारे सरकारी और डिजिटल सेवा ओटीपी बेस्ड हो गए हैं। और इसमें एक अच्छी बात यह है कि आप आपके मोबाइल नंबर को बहुत बार चेंज कर सकते हैं। और इस अपडेट के लिए आपको आधार सर्विस सेंटर जाना पड़ेगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन अवेलेबल नहीं है। अब जितनी बार चाहे उसे अपडेट कर सकते हैं। 

इसे भी पढे Nov 2025 से Aadhaar Rules में बड़े परिवर्तन, जल्दी जानिए आपको क्या करना है

कैसे करें अपडेट ?

ऑनलाइन अपडेट: आप आपका नाम जन्मतिथि घर का पता और जेंडर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट जाना पड़ेगा। 

ऑफलाइन अपडेट: बायोमेट्रिक डिटेल्स बगेरा (फिंगरप्रिंट, आइरिस) मोबाइल नंबर और बाकी जानकारी अपडेट के लिए आपको अपने पास वाली आधार सेवा केंद्र में जाना पड़ेगा

Leave a comment